जानिए भारत की 7 ऐसी जगहें जो बिल्कुल अलग ग्रहों की तरह दिखती है -

भारत की ये सात ऐसी जगह है जहां पर आप जाओगे तो आपको ऐसा लगेगा जैसे की आप कई दूसरे ग्रह पर आ गए हो :-

1. Guna Caves :-

यह गुफाएं तमिलनाडु राज्य के कोडाईकनाल मैं है। यह रहस्यमई गुफाएं जितनी खूबसूरत है उतनी ही डरावनी भी है। यह तमिलनाडु का पर्यटक आकर्षण हैं। गुना गुफा को शैतान की रसोई के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर शोला पेड़ की जड़े आपका मन मोह लेगी । इसके अलावा आप यहां पर अलग-अलग प्रकार के जानवर व पक्षी भी देख सकते हैं। गुफा का नाम फिल्म गुना के नाम पर पड़ा है। इन गुफाओं में होने वाली मोतो से भी यह गुफाएं सुर्खियों में आई है।

2. puga valley :- 
पुगा घटिया लद्दाख में स्थित है । यहां पर घूमने के लिए जरूर आना चाहिए क्योंकि यहां पर प्राकृतिक खूबसूरती व सौंदर्य का मजा लिया जा सकता है। हर साल देश विदेश से लद्दाख घूमने के लिए कई सैलानी आते हैं। लद्दाख की प्राकृतिक घाटियों का सौंदर्य घूमने का शौक रखने वालों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।

3. chauli ki jhali :-

प्राकृतिक नजारों से भरपूर यहां की चट्टानें वह नजारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं तथा यहां की एक आध्यात्मिक मानता भी है।। यहां पर एक विशाल चट्टान में छिद्र हैं आ जाता है कि निसंतान जोड़े अपनी संतान प्राप्ति के लिए आते हैं। यह भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है जिसे मुक्तेश्वर महादेव भी कहा जाता है। उत्तराखंड में स्थित इस जगह का तापमान हमेशा ठंडा रहता है जो पर्यटकों को और भी सुहाना लगता है।

4. robbers cave :-
यह उत्तराखंड के देहरादून में स्थित है तथा वहां की आम बोलचाल में इसे गुच्छू पानी के नाम से जाना जाता है । इन गुफाओं को डाकुओं की गुफाएं भी कहा जाता है क्योंकि अंग्रेजों के समय डाकू अंग्रेजों का सामान लूटकर इन्हीं गुफाओं में छिप जाते थे क्योंकि इन गुफाओं का रास्ता बहुत ही रहस्य में है इसलिए अंग्रेज उनको ढूंढ नहीं पाते थे। यहां पर प्राकृतिक चरणों का दृश्य देखने लायक है । भारत में स्थित इस जगह को मिनी थाईलैंड भी कहा जाता है। 

5. lamayuru :- 

लामयूरू भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में लेह से 127 किलोमीटर दूर स्थित है । लामयूरू एक छोटा सा गांव है जिसको मून लैंड या चांद की जमीन भी कहा जाता है। यहां की जमीन की बनावट खूब चांद जैसी दिखती है। ठंड में यहां पर पहाड़ों पर बर्फ जम जाती है जिससे पूर्णिमा पर यहां जमीन चमकता है। यहां पर बहुत सारे टूरिस्ट घूमने आते हैं अगर आप भी घूमना चाहते हैं तो यहां पर जा सकते हैं। 


6. Yana caves :-

प्रकृति के कृतियों से बनी या गुफाएं भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। यहां पर ऊंची ऊंची चट्टानों से बनी शृंखलाएं मौजूद है। अगर आप ट्रैकिंग या एडवेंचर का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो यहां जा सकते हो। यहां पास में ही विभूति वॉटरफॉल है जहां आप झरनों का भी मजा ले सकते हैं। यहां पर धार्मिक पर्यटन स्थल भी मौजूद है। यह कर्नाटक के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है ।

7. nubra valley :-

प्राकृतिक दृश्य से सजी नुब्रा घाटी लद्दाख के बाग के नाम से भी मशहूर है। ठंडे रेगिस्तान को चिन्हित करते हुए यहां के रेत के टीले और दो कुबड़ वाले ऊट प्रसिद्ध है । यहां पर नुब्रा नदी भी बहती है। यह घाटी अपने प्राकृतिक नजारों व सौंदर्य के कारण प्रसिद्ध है साथ ही रेगिस्तान में रहने वाले ऊट की तुलना में यहां के ऊंट प्रसिद्ध है क्योंकि इनके दो कूबड़ होते हैं। जिन पर बैठकर आप ठंडी रेगिस्तान मैं घूमने का आनंद ले सकते हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post